फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tendua danger

तेंदुआ पकड़ने के लिए रखवाए दो पिंजरों को किसान ने हटवाया

Sun, 02 Aug 2020 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
tendua danger
अमरिया। आबादी इलाके में घूमने वाले तेंदुए को पकड़ने को लगाए गए पिंजरों की वन विभाग ने निगरानी नहीं की। इससे गुस्साए किसान ने अपने घर के समीप रखे दोनों पिंजरों को हटवाकर ड्यूनी डैम के समीप रखवा दिया। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। वनकर्मी पिंजरे को जिला मुख्यालय ले आए।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में पिछले एक माह से तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। तेंदुए की लगातार चहलकदमी से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़कर जंगल छुड़वाने की मांग की थी। तेंदुआ अब तक गांव जगत, खलीनवादा, विशनपुर, तिरकुनियां नसीर, भूड़ा, कैमोर, रसूला, शुक्ला फार्म सहित एक दर्जन गांवों में पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। हाल ही में तेंदुए ने गांव सूरजपुर निवासी किसान परमवीर सिंह पैरी के फार्म हाउस में घुसकर उनके पालतू कुत्ते को भी निवाला बनाया। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगवा दिए। दो-चार दिन तक तो तेंदुए को पकड़ने की मशक्कत चलती रही। इसके बाद वनकर्मी पिंजरे को बंद कर चले गए। तबसे पिंजरा लगातार बंद ही चल रहा है। कोई निगरानी न होने से गुस्साए किसान परमवीर सिंह पैरी ने शनिवार को अपने ट्रैक्टर से पिंजरा हटवाकर ड्यूनी डैम के समीप गन्ना सेंटर की खाली पड़ी जगह में रखवा दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी। परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि दो पिंजरे आने के बाद उसमें से एक पिंजरे को दो-चार दिन चलाया गया। तेंदुए की लोकेशन न मिलने पर उसे बंद कर दिया गया। एक माह बीतने के बाद भी वन विभाग ने पिंजरे को दोबारा चालू नहीं किया।
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने का काफी प्रयास किया जा रहा है, मगर उसकी लोकेशन लगातार बदल रही है। इसके लिए किसानों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। तेंदुए को पकड़ने में थोड़ा समय लगेगा। - सतेंद्र कुमार चौधरी, रेंजर, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed