फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tender has been done but the pontoon bridge is not ready one lakh people will have to wait in Pilibhit

Pilibhit News: टेंडर तो हो गया... पर पैंटून पुल नहीं हुआ तैयार, एक लाख आबादी को अभी करना होगा इंतजार

Wed, 12 Nov 2025 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Nov 2025 05:19 PM IST
सार

पूरनपुर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी पर अब तक पैंटून पुल तैयार नहीं हुआ है, जिससे एक लाख आबादी प्रभावित है। शारदा पार क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन
tender has been done but the pontoon bridge is not ready one lakh people will have to wait in Pilibhit
शारदा नदी पर पैंटून पुल (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी पार के क्षेत्र में पैंटून पुल से आवागमन को अभी एक महीने और इंतजार करना होगा। पैंटून पुल को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। पैंटून पुल बनाने की तैयारी भी शुरू हुई, लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ होने के कारण अभी एक महीना और लगने की उम्मीद विभागीय अफसर जता रहे हैं।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन को नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और शारदा नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू कराना निर्धारित है। पिछले तीन वर्षों से निर्धारित समय पर पुल हटा तो लिया जा रहा है, लेकिन समय पर पुल तैयार नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


पिछले साल भी 31 दिसंबर को पैंटून पुल से आवागमन शुरू हो सका था। इस बार भी पैंटून पुल से आवागमन को अभी लोगों को एक महीने का इंतजार करने की बात कही जा रही है। पैंटून पुल को लेकर सोमवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। पुल से आवागमन में अभी एक महीने और लगने की संभावना विभागीय अफसर जता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

15 दिसंबर तक शुरू हो सकता है पुल 
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि पैंटून पुल की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। पुल तैयार कराने को गोदाम से पैंटून निकलवाने का काम शुरू करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ चल रहा है। नहरें बंद हैं। नहरें खुलने पर नदी का जलस्तर कम हो जाएगा। इससे पहले पैंटून को आपस में जुड़वाने के अलावा अन्य कार्य किए जाएंगे। संभवत: 15 दिसंबर तक पैंटून पुल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।

16 ग्राम पंचायतों की एक लाख आबादी को होती है असुविधा
शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतीनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित सोलह ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख की आबादी है। बरसात में पांटून पुल हटने से लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन में भारी असुविधा होती है। लोगों को तहसील मुख्यालय आवगामन को लखीमपुर के संपूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर के खुटार होते हुए आवागमन करना पड़ता है।

30 की जगह 130 किलोमीटर की तय करनी होती है दूरी
पैंटून पुल से आवागमन शुरू होने शारदा पार के गांवों में रहने वाले लोगों को 30 से 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। पैंटून पुल से आवागमन न होने पर आवागमन को शाहजहांपुर के खुटार, लखीमपुर खीरी के मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होते हुए 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

सेतु निगम की कार्यदाई संस्था ने छोटी धार पर बनाया पैंटून
शारदा नदी पर स्वीकृत सेतु को लेकर शुरू हुए कार्य में कार्यदाई संस्था ने नदी की छोटी धार पर पैंटून बना लिया। जिससे लोग आवागमन भी कर रहे है। बड़ी धार पर पैंटून पुल न बनने से लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed