फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ten years imprisonment for the person who tried to rape a girl

Pilibhit News: बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को दस वर्ष की कैद

Fri, 22 Dec 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 22 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ten years imprisonment for the person who tried to rape a girl
पीलीभीत। बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने के दोषी को कोर्ट ने दस वर्ष की सजा से दंडित किया है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा का यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट गीता सिंह ने किया है।
विज्ञापन

पांच दिसंबर 2020 को एक महिला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उसकी नाबालिग पुत्री शाम के समय घर के बाहर खेल रही थी। तभी सुरेंद्र कुमार उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और अश्लील हरकतें कीं। बेटी जब वह घर पहुंची तो उसने परिजन को घटना बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक अनिल शर्मा ने की। अभियोजन पक्ष ने पीड़िता की मां समेत कई गवाह न्यायालय में पेश किए। वहीं, आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया। न्यायालय ने दोनों ओर से तर्कों को सुनने व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद आरोपी को दोषी पाते हुए दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed