{"_id":"5fc546288ebc3e9bca1b0d9e","slug":"ten-year-old-mentally-retarded-girl-raped-pilibhit-news-bly4285940116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल की मानसिक मंदित बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल की मानसिक मंदित बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
मां के बयान के बाद बढ़ाई गई दुष्कर्म की धारा,, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके परिवार का एक सदस्य पुलिस हिरासत में
पीलीभीत। चीज दिलाने का लालच देकर मानसिक मंदित बच्ची को गांव का एक युवक अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। दो घंटे बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। बच्ची बोल नहीं पाती थी, इसलिए इशारों से परिजन ने उसकी बात समझी। पहले परिजन की तहरीर पर छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। फिर परिजन के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। अब दुष्कर्म की पुष्टि के लिए बच्ची के मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है। उधर, आरोपी भी हत्थे नहीं चढ़ सका है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दस साल की बेटी मानसिक मंदित है। गांव के नरेश का घर आना-जाना था। 27 नवंबर की दोपहर दो बजे नरेश घर आया और बेटी को टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। वहीं एक सूनसान जगह पर ले जाकर बच्ची से अश्लील हरकत की। करीब दो घंटे बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजन ने वजह जानना चाही। बच्ची बोल नहीं पाती थी तो इशारे से बात बताई। फिर परिवार वाले आरोपी के घर पहुंचे और जानकारी करनी चाही। मगर आरोपी घर पर नहीं था। घटना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
बच्ची से जुड़ा मामला होने पर कुछ ही देर में सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम थाने आ गए। गांव जाकर घटना की जानकारी की गई। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। देर शाम बच्ची के परिजन के बयान लिए गए और फिर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मां के बयान पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट मिलने पर दुष्कर्म को लेकर तस्वीर साफ हो सकेेगी। आरोपी की गिरफ्तारी को टीम लगाई है।