{"_id":"6a4a2711502a800d6f02baa7","slug":"tempo-overturns-on-bridge-after-losing-control-six-injured-in-pilibhit-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा टेंपो, मासूम समेत छह घायल, बच्चे के सिर में गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा टेंपो, मासूम समेत छह घायल, बच्चे के सिर में गंभीर चोट
Sun, 05 Jul 2026 03:12 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:12 PM IST
सार
पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के पिपरिया भजा पुल के पास रविवार दोपहर एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
हादसे में बरखेड़ा थाना क्षेत्र के फूट कुआं निवासी रामकुमार, उनकी पत्नी अनीता देवी, बेटी सलोनी, किरन देवी, डेढ़ वर्षीय अंकुश और टेंपो चालक घायल हुए हैं।। बताया गया कि अनीता देवी अपने मायके थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम लालपुर से अपनी ससुराल लौट रही थी। जैसे ही टेंपो पिपरिया भजा पुल की चढ़ाई पर पहुंचा वह अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम अंकुश के सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल बच्चों की हालत देखकर मां अनीता देवी मौके पर बिलख-बिलख कर रोने लगी। गजरौला पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बरखेड़ा सीएचसी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने पुल पर चेतावनी संकेतक, स्पीड कंट्रोल के उपाय और अन्य सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन