फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Temperature dropped by 1.3 degrees in Terai, relief from heat and humidity

Pilibhit News: तराई में गिरा 1.3 डिग्री तापमान, गर्मी और उसम से मिली राहत

Sat, 20 Jul 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 1.3 degrees in Terai, relief from heat and humidity
पीलीभीत। जिले में बृहस्पतिवार की रात कहीं-कहीं बारिश होने से शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण उमस और गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। पूरे दिन बादल भी छाए रहे। शनिवार को जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को बादल छा गए थे। इससे लग रहा था कि कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो जाएगी। शहर में तो बारिश नहीं हुई लेकिन अन्य क्षेत्रों में रात के समय छिटपुट बारिश होती रही। इसका असर तापमान पर भी देखा गया। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 35.6 तो न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.9 तो न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की कमी रही। वहीं न्यूनतम में भी दशमलव छह डिग्री की कमी दर्ज की गई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया बृहस्पतिवार की रात कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी। इससे मौसम थोड़ा बदला रहा। शनिवार को जोरदार बारिश की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed