{"_id":"977d55bfc30bdce603fcc9ff28081073","slug":"tehsil-day-299-complaints-only-13-were-disposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" तहसील दिवस: 299 शिकायतें, निस्तारित हुईं सिर्फ 13 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस: 299 शिकायतें, निस्तारित हुईं सिर्फ 13
पीलीभीत।
Updated Tue, 01 Mar 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की तीनों तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन कर जनसमस्याएं सुनीं गई। तीनों स्थानों पर कुल 299 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से मात्र 13 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने पूरनपुर में समस्याएं सुनीं जबकि बीसलपुर में अपर आयुक्त ने पहुंचकर तहसील दिवस की हकीकत परखी।
मंगलवार को सदर तहसील में एसडीएम सदर की अध्यक्षता में जनसमस्याएं सुनीं गई। यहां कुल 78 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेज दी गईं। तहसील दिवस में सीओ सिटी यशवीर सिंह, सीओ जहानाबाद निर्मल सिंह विष्ट, तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी सहित कई अधिकारी कर्मचारी थे।
पूरनपुर। ब्लाक सभागार में हुए तहसील दिवस में डीएम मासूम अली सरवर ने समस्याएं सुनीं। पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के प्रबंधक लियाकत उर्फ भूरे भाई ने शारदा नदी मार्ग पर हजारा मोड पर अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इसके अतिरिक्त यहां कुल 167 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें सात का मौके पर निस्तारण कराया गया। यहां एसपी एके सिंह, एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल सहित कई अधिकारी थे।
विज्ञापन
बीसलपुर। एसडीएम बीपी सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 57 शिकातयें प्राप्त हुई जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया। इस बीच अपर आयुक्त (प्रशासन) प्रभात शर्मा ने यहां पहुंचकर तहसील दिवस की हकीकत परखी। तहसील दिवस शिकायतों का रजिस्टर काफी जर्जर होने, 24 शिकायतें काफी समय से लंबित पर नाराजगी व्यक्त की। तहसील दिवस में बिलसंडा, बरखेड़ा के बीडीओ, बरखेड़ा थाना प्रभारी, बरखेड़ा के बीईओ, मंडी सचिव के अनुपस्थित होने पर एसडीएम ने इनका जवाब तलब करने के निर्देश दिए। यहां तहसीलदार नन्हेंलाल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।