{"_id":"6ae4e30dbf0b07f6e6027f2f","slug":"the-national-means-cum-merit-scholarship-examination-will-be-held-at-11-centers-on-november-1st-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172283-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक नवंबर को 11 केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक नवंबर को 11 केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा
Sat, 31 Oct 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एक नवंबर को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 2815 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जबकि शासन की ओर से जिले के लिए 160 सीटें निर्धारित की गई हैं।
परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस तरह पात्र विद्यार्थियों को चार साल तक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।
परीक्षा के लिए आर्य कन्या इंटर कॉलेज पीलीभीत, जीजीआईसी पौटा कला, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर, आरडीएसएस कॉलेज बीसलपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल कॉलेज मरौरी, राजकीय इंटर कॉलेज बिलसंडा, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, जीजीआईसी पूरनपुर, जीजीआईसी बरखेड़ा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज खमरिया पुल और गुरु नानक इंटर कॉलेज पूरनपुर को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।