{"_id":"6272d0d316ab235a0a67830e","slug":"teenager-s-body-found-after-45-hours-after-drowning-in-river-pilibhit-news-bly4837296172","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में बहकर लापता हुए किशोर का शव 45 घंटे बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में बहकर लापता हुए किशोर का शव 45 घंटे बाद मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बिसेन में अप्सरा नदी में सोमवार सुबह नौ बजे रिश्ते के तीन भाई नदी में बहकर लापता हो गए थे। दो के शव मंगलवार को मिल गए थे, जबकि तीसरे किशोर मोईन का शव बुधवार को मिला।
बिसेन निवासी यामीन का बेटा फईम (16), यामीन के भाई शमीम का बेटा मोईन (14) और यामीन की बहन सन्नो का बेटा रेहान (10) नदी पर भैंस नहलाने गए थे। इस दौरान रेहान डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मोईन भी नदी में कूद पड़ा। दोनों को डूबता देख फईम ने भी छलांग लगा दी थी। तीनों को बचाने के लिए कैफ भी नदी में उतरा, हालांकि कैफ किसी तरह तैरकर बाहर आ गया था।
इसके बाद एक-एक करके 45 घंटे में दो किशोरों और एक बालक का शव निकाला गया। मंगलवार को 29 घंटे बाद दोपहर करीब सवा दो बजे यामीन के बेटे फईम (16) का शव मिला। इसके बाद मंगलवार को रात 8 बजे 35 घंटे बाद यामीन की बहन सन्नो के बेेटे रेहान (10) और अब 45 घंटे बाद बुधवार को सुबह करीब छह बजे फहीम के भाई शमीम के पुत्र मोईन (14) का शव नवादा पुल के पास मिला है।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को 12 बजे रात्रि फईम को सुपुर्द-ए- खाक किया गया। एहतियाती सतर्कता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जहानाबाद प्रभाष चंद्र मौजूद रहे। फईम 10वीं का छात्र था। अमरिया इंटर कॉलेज में पड़ता था। मोईन कक्षा 7वीं का छात्र था और सरदार नगर में मौलाना आजाद इंटर कालेज में पढ़ता था। बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में स्थित मुरकपुरा निवासी रेहान कक्षा छह का छात्र था। रेहान के पिता रईसउद्दीन दिल्ली में रहकर फेरी लगाते हैं। इसलिए रेहान दिल्ली में रहकर ही पढ़ रहा था।