फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager found to be minor in school records

Pilibhit News: स्कूल के अभिलेखों में नाबालिग निकली लड़की

Sun, 26 May 2024 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager found to be minor in school records
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में विवाह के बंधन में बंधी लड़की स्कूल अभिलेखों की पड़ताल में नाबालिग निकली। इधर शनिवार को लड़का-लड़की पक्ष बाल कल्याण समिति के सामने पेश हुए और शपथ पत्र सौंपा।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र की एक महिला ने उसकी नाबालिग पुत्री की शादी सामूहिक विवाह समारोह में कराने की शिकायत की थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान स्कूल अभिलेखों को देखा गया। इसमें लड़की नाबालिग पाई गई। जांच के दौरान लड़की की टीसी से उसकी उम्र का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

इधर लड़का एवं लड़की पक्ष जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश हुए। दोनों पक्षों ने समिति को शपथ पत्र भी सौंपे। शपथ पत्र में उन्होंने भूलवश ऐसा करना स्वीकारा। चार सदस्यीय टीम को लड़की के कलीनगर स्थित घर भेजा गया। जहां टीम इस बात की जांच करेगी कि लड़की घर में ही है अथवा ससुराल में है। इसके अलावा लड़की की पढ़ाई-लिखाई से संबंधित भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
समाज कल्याण विभाग भी कर रहा जांच
समाज कल्याण विभाग भी इस मामले की पड़ताल में जुटा हुआ है। समाज कल्याण अधिकारी चंद्रमोहन विश्नोई ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसमें एडीओ समाज कल्याण पूरनपुर नरेंद्र कुमार और एडीओ बिलसंडा को नामित किया है। यह दो सदस्यीय टीम आधार कार्ड समेत अन्य अभिलेखों की पड़ताल कर रही है।

--
स्कूल के अभिलेखों में लड़की नाबालिग निकली है। दोनों पक्षों ने जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित होकर शपथ पत्र दिए हैं। शपथ पत्र की सत्यता जानने के लिए टीम को भेजा गया है।
- प्रगति गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed