{"_id":"66d4992345e48a1f470c890c","slug":"teen-dies-one-injured-in-road-accidents-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121827-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क हादसों में किशोर की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क हादसों में किशोर की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन
पूरनपुर। कार की चपेट में आकर गांव मोहनपुर निवासी बाइक सवार अमित (17) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य हादसे में बाइक सवार मोहल्ला रजागंज निवासी आजाद घायल हो गया।
अमित के घायल होने की घटना रविवार को असम हाईवे पर मोहनपुर चौराहा के समीप दिन में करीब एक बजे की है। अमित कुछ सामान लेने बाइक से मोहनपुर चौराहा के समीप आया था। इस दौरान खुटार की ओर से आई कार की चपेट में आ गया। अमित को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
इधर, बाइकों की टक्कर में मोहल्ला रजागंज निवासी आजाद भी घायल हो गया। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि आजाद के भाई मेंहदी हसन की ओर से दूसरी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद