{"_id":"6a15ef6424ca8f72900c92da","slug":"teddy-bears-of-the-women-of-the-group-will-be-available-at-the-gift-gallery-training-completed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-160443-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गिफ्ट गैलरी पर मिलेंगे समूह की महिलाओं के टेडी बियर, प्रशिक्षण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गिफ्ट गैलरी पर मिलेंगे समूह की महिलाओं के टेडी बियर, प्रशिक्षण पूरा
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले 14 दिन से विकास भवन में चल रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का टेडी बियर बनाने का प्रशिक्षण मंगलवार को को समाप्त हो गया। उपायुक्त स्वत: रोजगार ने महिलाओं का प्रशिक्षण देखने के साथ उनके द्वारा तैयार किए टेडी बियर देखे। विभाग तैयार टेडी बियर के लिए शहर की गिफ्ट गैलरी से भी ऑर्डर लेगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से पिछले 14 दिनों से 28 महिलाओं को टेडी बियर बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कानपुर की महिला ट्रेनर द्वारा महिलाओं को रूई भरकर टेडी बियर का आकार देते हुए कपड़े की सिलाई व टेडी बियर की सुंदरता देना सिखाया गया। टेडी बियर सीखने वाली महिलाओं ने भी प्रशिक्षण कार्य में दिलचस्पी दिखाई। मंगलवार को डीसी स्वत: रोजगार वंदना सिंह की ओर से महिलाओं का प्रशिक्षण कार्य देखा गया व प्रशिक्षण समाप्त करा दिया गया। बुधवार को प्रशिक्षित महिलाओं की परीक्षा के बाद विभाग की ओर से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।
डीसी स्वत: रोजगार वंदना सिंह ने बताया कि महिलाओं ने 20 टेडी बियर तैयार करे है जो बिल्कुल बाजार में बिकने वाले जैसे ही है। बाजार की गिफ्ट गैलरी पर भी इनको पसंद किए जा रहे है, जल्द ही बाजार से इनका ऑर्डर लिया जाएगा। संवाद