फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teams from Baba Budha Sahib, Nanak Nagri Tanda, and Kajri Niranjanpur won their matches in the Kabaddi tournament.

Pilibhit News: कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा बूढा साहिब, नानक नगरी टांडा, कजरी निरंजनुपर की टीम ने जीते मैच

Fri, 18 Sep 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teams from Baba Budha Sahib, Nanak Nagri Tanda, and Kajri Niranjanpur won their matches in the Kabaddi tournament.
पिपरिया मजरा में जिम के शुभारंभ कार्यक्रम काे संबो​धित करते डीएम। संवाद
पूरनपुर। गांव पिपरिया मझरा में बाबा सुखदेव सिंह की याद में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विधायक बाबूराम पासवान ने टीमों के खिलाड़ियो का परिचय प्राप्त कर दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने आधुनिक जिम का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में पहले दिन बाबा बूढा सिंह, नानकपुरी टांडा, हरियाणा क्लब, मीरी पीरी खालसा एकेडमी उत्तराखंड, बिरला क्लब, गार्गी क्लब के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई। बाबा बूढा साहिब की टीम ने नानकपुरी टांडा को, नानकपुरी टांडा ने गौरिया दिलराज को, गंगापार की टीम ने इंडियर एकेडमी, कजरी निरंजनपुर की टीम ने सितारगंज की टीम को पराजित कर मैच जीते। शुभारंभ पर विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि प्रतियोगिता से युवाओं की प्रतिभा को निखरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने आधुनिक जिम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रशंसा की। एसडीएम मयंक गोस्वामी, नेकी की दीवार संस्था के संस्थापक गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे। संगत की ओर से डीएम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संवाद

पिपरिया मजरा में जिम के शुभारंभ कार्यक्रम काे संबोधित करते डीएम। संवाद

पिपरिया मजरा में जिम के शुभारंभ कार्यक्रम काे संबोधित करते डीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed