मास्टर साहब ने दिल जीत लिया: बारिश में शिक्षक ने किया ऐसा काम, विभाग में हुई जमकर तारीफ, बच्चे भी खुश
निपुण असेसमेंट टेस्ट के दौरान शिक्षक कर्म सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की खूब वाहवाही लूटी। दरअसल, बच्चों की परीक्षा में बारिश बाधा बनी तो शिक्षक अपनी कार लेकर उनके घर पहुंचे गए और उन्हें स्कूल ले आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। शिक्षक पर समय से स्कूल न पहुंचने के आरोप भी लगते हैं, लेकिन पीलीभीत में एक शिक्षक ने ऐसा काम किया है, जिससे बेसिक शिक्षा विभाग में उनकी खूब सराहना हो रही है। लोग भी तारीफ कर रहे हैं।
निपुण असेसमेंट टेस्ट के दौरान प्राइमरी स्कूल कजरी निंजनपुर के अध्यापक कर्म सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की खूब वाहवाही लूटी। दरअसल, सोमवार को तेज बारिश हो रही थी। बारिश के चलते कई बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए, जबकि उनकी परीक्षा थी।
ये भी पढ़ें- सौहार्द रखा कायम: बरेली में उर्स के पहले दिन बनी ऐसी स्थिति, बारिश में भीगते जवान बन गए दीवार, देखें वीडियो
कार लेकर पहुंच गए बच्चों के घर
बारिश के चलते परीक्षा में कहीं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का प्रतिशत कम ना हो जाए। साथ ही कोई छात्र-छात्रा निपुण असेसमेंट टेस्ट से वंचित न रह जाए। इसके चलते शिक्षक कर्म सिंह ने खुद अपनी कार लेकर बच्चों के घर पहुंच गए।
शिक्षक अपनी कार में बच्चों को बैठाकर स्कूल में परीक्षा दिलाने लाए। बीएसए अमित कुमार सिंह ने शिक्षक कर्म सिंह के इस कार्य की जमकर सराहना की। कहा कि यदि शिक्षक इस तरह से अपने दायित्व को निभाएं, तो अध्यापक अपनी पहचान को और बेहतर बना सकेंगे।