फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teachers protest on BEO order

बीईओ के आदेश पर बिफरे शिक्षक, हंगामा

Wed, 03 Jan 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Wed, 03 Jan 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest on BEO order
protest - फोटो : DEMO PHOTO
नगर खंड शिक्षाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश रिसीव करने को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। शिक्षकों और खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी लक्ष्मी नारायण गंगवार ने 30 दिसंबर को कन्या हबीबुल्ला खां जूनियर हाईस्कूल के सहायक शिक्षक तौसीफ हसन को गांधी प्राइमरी स्कूल, म्यूनिसपल बोर्ड जूनियर हाई स्कूल के सहायक शिक्षक यामीन को दुबे प्राथमिक विद्यालय और बख्तावरलाल कन्या जूनियर हाईस्कूल के सहायक शिक्षक संदीप सुमन को परिषदीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय से अस्थाई रूप से नियुक्त किया था। उक्त विद्यालयों में लंबे समय से कोई शिक्षक न होने को इसका कारण बताया गया। बुधवार सुबह नगर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक राजकुमार शर्मा ने उक्त तीनों शिक्षकों को बुलाकर आदेश रिसीव करने को कहा तो हंगामा शुरू हो गया। शिक्षकों ने आदेश रिसीव करने से मना कर दिया। इस मुद्दे को लेकर प्रधान लिपिक और शिक्षकों में तीखी नोकझोंक हुई। काफी हंगामे के बाद शिक्षक बिना आदेश रिसीव किए चलते बने। प्रधान लिपिक ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी बीएसए को दी गई है। अग्रिम कार्रवाई बीएसए के स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed