{"_id":"65e37821c5446f3a31089aa4","slug":"teachers-did-their-work-wearing-black-bands-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112856-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
विज्ञापन
पीलीभीत। संसाधनों का अभाव, नेटवर्क की समस्या का समाधान न होने के चलते शिक्षक, बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी और एमडीएम रजिस्टर को डिजीटल करने का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
प्रांतीय आह्वान पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिले भर के स्कूलों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जताना शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि सबसे पहले विभाग सिम और डाटा दे। उसके बाद जहां नेटवर्क की सुविधा नहीं है, वहां नेटवर्क की समस्या का समाधान कराए।
मांग की गई कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा और उपार्जित अवकाश सहित 18 सूत्री मांगों को पहले पूरा किया जाए। जिलाध्यक्ष लालकरन ने बताया कि प्रांतीय नेताओं के निर्देश पर यह विरोध जारी रहेगा। संवाद