{"_id":"57cdb25f4f1c1bb03031833a","slug":"teachers-day-was-celebrated-with-great-fanfare-across-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से जिले भर में मनाया गया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से जिले भर में मनाया गया शिक्षक दिवस
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर के स्कूल-कॉलेजों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद व मंडलायुक्त प्रमांशु कुमार ने 90 शिक्षकों को सम्मानित किया।
शहर के हाफिज रहमत खां विधि महाविद्यालय में सोमवार को हाफिज रहमत खां ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने कहा कि बिना शिक्षक व शिक्षा विकास संभव नहीं हो सकता। मुख्यअतिथि मंडलायुक्त प्रमांशु कुमार ने कहा कि वर्तमान की शिक्षा में नैतिकता की कमी आती जा रही है। शिक्षक नैतिक शिक्षा को बढ़ावा दें, ताकि आने वाली पीढ़ी अच्छा नागरिक बन सके। समारोह में उच्च शिक्षा संस्थान, इंटर कॉलेज व माध्यमिक विद्यालयों के 42 शिक्षक व परिषदीय विद्यालयों के 48 शिक्षकों को दोशाला ओढ़ाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। लॉ कॉलेज व एचआरके डिग्री कॉलेज के 23 टापर्स व बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम मासूम अली सरवर, प्राचार्य डॉ. राशिद मलिक, परविंदर सिंह सैहमी, डॉ. धनपाल सिंह, रामशरण मिश्र, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने भी विचार रखे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समापन पर प्रबंध निदेशक मोहम्मद आरिफ ने आभार जताया, जबकि संचालन प्रधानाचार्य सखावत उल्लाह खां ने किया।
डिवाइन कॉलेज में एमडी चारू धवन व चेयरमैन आरके धवन ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर बुके सौंपे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्राचार्य संतोष सचदेवा ने पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रवक्ता डॉ. संजय रस्तोगी आदि ने भी विचार रखे। बेनहर पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने शिक्षकों को पर्याप्त सम्मान देने का आहवान किया। शिक्षिका वीना दुलवानी, गीता शर्मा, करिश्मा सैहमी, अल्पना कोहजी, नितिन कौशिक, रोशनी बग्गा, मीतू शर्मा ने भी विचार रखे। मॉम्स प्राइड स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गुरु द्रोणाचार्य, सावित्री बाई फुले, रविंद्रनाथ टैगोर व स्वामी राधाकृष्णन ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी, निशांत गोस्वामी आदि ने डा. सर्वपल्ली के बारे में जानकारी दी। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटर की दस-दस छात्राओं को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। व्यवस्थापिका अर्चना खंडेलवाल ने इंटर की मेधावी गुंजन को उर्मिल पुरस्कार व हाईस्कूल की याचना को वीरेंद्र नारायण पुरस्कार, मधु कुमार ने चेतना वर्मा, मुस्कान रस्तोगी को मोहिनी देवी पुरस्कार व शांतिस्वरूप स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया। संरक्षक करुणाशंकर शुक्ला, अध्यक्ष राज विज, सविता अग्रवाल, प्रधानाचार्य मिथिलेश पांडेय मौजूद रहे। पुष्प इंस्टीट्यूट में लायनेस क्लब के तत्वावधान में हुए समारोह में शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष जसप्रीत कौर, एमडी नीरज गुप्ता, सुमन गुप्ता, चरनजीत छावड़ा, हरमेश संधु, आशा गुप्ता, निशा सक्सेना, नीलू सिंह, सीमा राना, श्वेता अग्रवाल मौजूद रहीं। शैमरॉक किरन स्कूल में शिक्षक दिवस व गणेश चतुर्थी पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य अदिति कंचन ने डॉ. सर्वपल्ली के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। बच्चों ने शिक्षिकाओं को उपहार सौंपे और गणेश पूजा की। संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ओमप्रकाश दीक्षित, जगदीश त्यागी आदि ने डॉ. सर्वपल्ली के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सरस्वती शिशु मंदिर/विद्या मंदिर में हरीश कुमार व प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने डॉ. राधाकृष्णन के बारे में विस्तार से बताया। यहां अशोक कुमार, महेशचंद्र आदि मौजूद रहे। जेएमबी इंस्टीट्यूट में प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता ने डॉ. सर्वपल्ली के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां चीफ प्रॉक्टर एनएम सक्सेना, सुनील गंगवार, जीएस मिश्रा, डॉ. ज्योति आदि मौजूद रहे। ज्ञान प्रशांत मैमोरियल बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने शिक्षकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया। प्रबंधक कांता शुक्ला, प्रधानाचार्य प्रतिमा चौहान आदि मौजूद रहीं। सेंट एलायसियस कॉलेज में हुए कार्यक्रम में समाजसेवा से जुड़े 13 विभूतियों को प्रधानाचार्य पायस मेनेजिज ने सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलने पर उनके जीवन से सीख लेने आहवान किया गया। ग्रामीण युवा विकास परिषद व सुमन कंप्यूटर के तत्वावधान में एकता बाल विद्या मंदिर में हुए सम्मान समारोह में 150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, चसौरभ सक्सेना, तोताराम वर्मा, सतीश शर्मा, श्रीकृष्ण आदि मौजूद रहे। इधर संस्कार भारती की नगर समिति के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी हुई। जिसमें डॉ. जगदेव शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, योगेंद्र गोस्वामी, प्रदीप अग्रवाल, एमएल शर्मा, अविनाश चंद्र मिश्र आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस मौके पर रमेशचंद् त्रिवेदी पुष्प, डॉ. देवेंद्र गोस्वामी, कीरत प्रसाद आदि मौजूद रहे। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए सम्मान समारोह में अनीसउर्रहमान, नूर खां, डॉ. आरके कांडपाल समेत दस सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यहां जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, मुजीब साहिल, मोहम्मद अकरम, एसके रस्तोगी, केके सागर, लालकरन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, स्प्रिंगडेल कॉलेज, सिटी मांटेसरी स्कूल, सेंट अली पब्लिक स्कूल जूनियर हाईस्कूल, नत्थादेवी स्मारक इंटर कॉलेज, स्काउट गाइड, एसडीबीआर सर्वोदय, गुरू हरगोविंद गल्र्स हाईस्कूल, बृजवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौधरी निहाल सिंह महाविद्यालय ऐमी, एसएन इंटर कॉलेज आदि में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
सरकारी स्कूलों में भी मनाया गया शिक्षक दिवस
जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मॉडल स्कूल बरहा की करुणा गौड़, ममता गंगवार, निधि अग्रवाल, गुंजन चावला आदि ने बीएसए जयप्रताप सिंह व एसएसए के जिला समन्वयक राकेश पटेल को कार्ड सौंपे और शिक्षक दिवस की बधाई दी। प्राथमिक स्कूल मैदना में ड्राइंग कंपटीशन हुआ। जिसमें इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पुष्पा, मुन्नी खोलिया, तनु, रीना, दीपशिखा शर्मा, गौरव मौजूद रहे।
ग्रामीण अंचलों में भी धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
पूरनपुर। स्वामी एजूकेशनल महाविद्यालय व पब्लिक स्कूल मेें शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक गुरभाग सिंह ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। सेंट जोसेफ स्कूल में प्रबंधक फादर सेल्वाडोर ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। ईशर अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल भोपतपुर सकरिया में प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह, सह प्रशासक हरप्रीत सिंह ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन छात्रा जपलीन कौर, किरनवीर ने किया। वरडेंट पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मोहम्मद असद खां, प्रधानाचार्य विलियम पॉल ने शिक्षक दिवस की जानकारी दी। श्रीसांई गर्ल्स डिग्री कालेज में संरक्षक गोपाल कृष्ण सक्सेना, प्रबंध संचालक रजत सक्सेना ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। छात्रा प्रदीप कौर, पलविंदर कौर, कोमल, सुखजीत कौर, मानसी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पब्लिक इंटर कालेज में सरंक्षक गोपाल कृष्ण सक्सेना, अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित की। राजरेजीडेंसल स्कूल में एमडी राज गुप्ता आदि ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पुष्पांजलि अर्पित की। नारी शक्ति क्लब की सदस्यों ने कन्या जूनियर व प्राइमरी स्कूल में पहुंचकर गुरु की महिमा पर चर्चा की। इसके अलावा सनातन धर्म बाल विद्या मंदिर, सनातन धर्म इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, मदरसा अंजुमन जमीअतुल सब्बाग, मंत्री डॉ. विनोद तिवारी के कैंप कार्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया।
अमरैयाकलां। प्राथमिक स्कूल खाता, महादिया, धरमंगदपुर, रघुनाथपुर सहित क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया। राधाकृष्ण कुशवाहा, विजय लक्ष्मी, पूनम यादव, श्याम सिंह, भूपराम, कंचन कुशवाहा, कुसुम लता, गीता शर्मा आदि मौजूद रहे। देवीपुर के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।
बीसलपुर। शफी डिग्री कालेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्राचार्य फईम सिद्दीकी आदि शिक्षकों ने विचार रखे। निसा गल्र्स इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ शफी एजूकेशनल ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एनबी खान ने केक काटकर किया। संास्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। यहां प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी अनीस वेग, प्रीति यादव, प्रेमपाल, राना, गुलिस्ता आदि मौजूद रहे। कैम स्कालर्स स्कूल में हुई जूनियर वर्ग की वाद विवाद प्रतियोगिता में अभिनव व रितिका, सीनियर वर्ग में मिनर्वा व गौरी ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान पाया। इंटर हाउस कला व क्विज प्रतियोगिता में हुई। डिप्टी डायरेक्टर मनीषा अग्रवाल व उपप्रधानाचार्य सुनीता मित्तल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। एसवीएम इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण चौहान ने शिक्षकों व कर्मचारियों को उपहार बांटे। यहां दिनेश पाल, जनार्दन मिश्रा, मोहित रस्तोगी, भारत सिंह, नारायण सिंह रावत आदि मौजूद रहे। साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य, उमेश रस्तोगी, ऊषा गंगवार, ज्ञानेंद्र गंगवार आदि ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलने का आहवान किया। जीडीएसके इंटर कालेज सफौरा में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार सौंपे। यहां संरक्षक सुरेंद्र कुमार, केंद्र पाल, पिंकी देवी, सपना, सुरेश आदि मौजूद रहे। सुखदेवी मेमोरियल इंटर कालेज आजमपुर बरखेड़ा में संस्थापक जगदीश प्रसाद गंगवार व प्रधानाचार्य प्रद्युम्र कुमार ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
अमरिया। नीलगिरी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इजा मलिक ,नवराज कौर ,आफरीन ,रहनुमा, इलमा जसमन कौर , पुनीत कौर ,अर्शी मलिक आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार भी सौंपे। इस मौके पर सुमनदीप कौर ,अवतार सिंह ,सुमन विष्ट ,मोहम्मद राशिद ,भूपेंद्र सिंह, ताहिर खान ,रामपाल ,उजरा वी, रविंदर सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
मझोला। कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय में शिक्षक दिवस पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। यहां वार्डन प्रभा पांडेय, शीतल सक्सेना, शशिबाला, संजीव कुमार, विनय कुमार आदि ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इधर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार ने वार्डन को सम्मानित किया और 65 छात्राओं के खाते खोले। इस मौके पर अंकुर शुक्ला, सोनपाल, गुरप्रीत सिंह मोनू, सुनीज कुमार अरोरा मौजूद रहे।