फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   TEACHER molested Minor student by keeping her in school In Pilibhit

UP: टीचर ने 7वीं कक्षा की छात्रा को छुट्टी के बाद कमरे में किया बंद, फिर करने लगा घिनौना काम, चिल्लाती रही वो

Mon, 11 Sep 2023 12:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Sep 2023 12:06 PM IST
सार

पीलीभीत से गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षामित्र ने कक्षा सात की छात्रा को स्कूल में बंदकर छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर शिक्षामित्र ने उसे धमकी देकर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
TEACHER molested Minor student by keeping her in school In Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में शिक्षामित्र ने शनिवार को स्कूल के सभी बच्चों की छुट्टी कर कक्षा सात में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा को रोक लिया। बाद में उसे कमरे में बंद कर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर शिक्षामित्र ने उसे धमकी देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


शिकायत पर हजारा पुलिस ने शिक्षामित्र के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार को हजारा थाना क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई। यहां तैनात शिक्षिका अवकाश पर चल रही हैं। शिक्षक प्रशिक्षण पर गए थे। समीप के स्कूल में तैनात शिक्षामित्र संतोष मित्रा को उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षण कार्य करने के निर्देश अफसरों ने दिए थे। 
विज्ञापन


शिक्षामित्र ने स्कूल बंद होने के समय हुआ तो सभी बच्चों को घर भेज दिया लेकिन कक्षा सात में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा को रोक लिया। इसके बाद में उसे कमरे में बंद कर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर शिक्षामित्र ने उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने घटना की शिकायत घर पहुंचकर अपने परिजनों से की। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाना हजारा पहुंचे। हजारा एसओ परवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों की ओर से शिक्षामित्र के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसओ ने बताया कि आरोपी शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। अगर छात्रा से छेड़छाड़ हुई है तो शिक्षामित्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed