{"_id":"5efa38ef8ebc3e42f05542fd","slug":"taskar-arrested-pilibhit-news-bly4110189141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरन के सींग का शातिर तस्कर पांच साल बाद आया गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरन के सींग का शातिर तस्कर पांच साल बाद आया गिरफ्त में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। हिरन के सींग (ट्रॉफी) की तस्करी के मामले में साल 2014 से वांछित तस्कर पांच साल बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन के हत्थे चढ़ गया। रविवार रात महोफ रेंजर के नेतृत्व में टीम ने खटीमा पुलिस की मदद से आरोपी तस्कर को घर से दबोचा। सोमवार को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
टाइगर रिजर्व के अंतर्गत वर्ष 2014 में हिरन की सींग की तस्करी का मामला सामने आया था। मामले में एक आरोपी बावरिया गिरोह के सदस्य बंटीनाथ को पकड़ कर जेल भेजा गया था, जबकि एक तस्कर पकड़ में नहीं आ सका था। लंबा समय बीतने के बाद भी तस्कर वन कर्मियों के हत्थे नहीं चढ़ सका। इधर, टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर शिकार के मामले में लिप्त शातिर शिकारी और तस्करों को चिह्नित करने की कार्रवाई तेज की। इसके चलते वांछित अपराधियों की धरपकड़ भी तेज की गई। रविवार रात रेंजर आरिफ जमाल के नेतृत्व में टीम ने उत्तराखंड पुलिस के साथ खटीमा के इस्लामनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी शाकिर उर्फ शकरुआ को घर से दबोच लिया। रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि साकिर वर्ष 2014 में दर्ज हिरन के सींग की तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था। घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया गया। सोमवार को कागजी कार्रवाई करने के बाद आरोपी तस्कर को जेल भेज दिया गया।