{"_id":"661032afcd17e89d480f14e3","slug":"tanakpur-road-footpath-is-not-level-potholes-are-being-filled-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-376617-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर मार्ग: फुटपाथ समतल नहीं, भरे जा रहे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर मार्ग: फुटपाथ समतल नहीं, भरे जा रहे गड्ढे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पीलीभीत–टनकपुर से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए फुटपाथ का समतल न होना परेशानी का कारण बना हुआ है। जाम के समय वाहन को नीचे उतारने के बाद वापस सड़क पर आने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। आए दिन कोई न कोई वाहन पलट भी जाता है। पूर्व में समतलीकरण के लिए मिट्टी को डाला गया था लेकिन अब फिर स्थिति जस की तस हो गई है। इधर प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर एनएच की ओर से शुक्रवार से हाईवे के गड्ढों को भरना शुरू कर दिया गया।
गौहनिया चौराहा से कलक्ट्रेट तिराहा तक टनकपुर हाईवे पर सड़क किनारे फुटपाथ को नहीं बनाया गया है। ऐसे में सड़क के दोनों ओर काफी अंतर हो गया है। हालत यह है कि एक बार सड़क से नीचे उतरने के बाद काफी दूर तक दो पाहिया वाहन चालकों को समतल स्थान को देखना पड़ता है।
कई बार जाम लगने और ओवरटेक के दौरान तीन और दो पहिया वाहन हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जब करीब ढाई माह पहले मामला उठा तो सड़क के दोनों ओर समतलीकरण के लिए मिट्टी डाली गई थी। यह मिट्टी भी अब गायब हो गई है। ऐसे में समस्या जस की तस बन गई है। इसको लेकर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
......
प्रधानमंत्री की सभा को लेकर भरे जाने लगे गड्ढे
नौ अप्रैल को होने वाली प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर एनएच की ओर से गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया है। फुटपाथ को समतल करने पर अभी ध्यान नहीं दिया गया।
–––
जो काम कराया जा रहा है, वह संबंधित संस्था करा रही है। हम कार्य की देखरेख कर रहे हैं।
– राजेश चौधरी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी