{"_id":"649b2b88fd30cc1e8f01bd04","slug":"tahrir-given-to-the-police-on-the-third-day-in-the-case-of-womans-death-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-242-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला की मौत के मामले में तीसरे दिन दी पुलिस को तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला की मौत के मामले में तीसरे दिन दी पुलिस को तहरीर
Wed, 28 Jun 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के गांव फैजुल्लागंज में महिला की मौत के मामले में परिजनों ने तीसरे दिन कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसमें प्रेमी और उसकी पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्रवधू के गांव में ही एक चिकित्सक से प्रेम संबंध थे। जानकारी होने पर कई बार परिजनों ने उसे समझाया, लेकिन डॉक्टर नहीं माना। विरोध करने पर आरोपी पास के ही सेल्हा गांव में रहने चला गया, लेकिन फोन पर बातचीत करता रहा। कुछ समय बाद शादी होने के बाद भी आरोपी ने संपर्क नहीं तोड़ा। कई बार पुत्रवधू को आत्महत्या के लिए भी उकसाया।
आरोप लगाया कि 22 जून को आरोपी युवक ने महिला को फोन कर बुलाया। दो दिन बाद वह घर नहीं पहुंची। 24 जून को मठैया गांव में आम के पेड़ से उसका शव लटका मिला था। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।