{"_id":"e4db15a2305460527866bcad8a4c11ba","slug":"swine-flu-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू आशंका पर फूले हाथ पांव, निकला डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू आशंका पर फूले हाथ पांव, निकला डायरिया
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रम्पुरा रना के रामकेश का 15 साल का पुत्र सौरभ कुंवर बहादुर माध्यमिक विद्यालय में 10वीं की परीक्षा दे रहा है। शुक्रवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इस समय जोरों पर चल रहे स्वाइन फ्लू के डर से भयभीत छात्र और उसके घर वाले आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ गए और स्वाइन फ्लू के संबंध में अपनी आशंका जताई। स्वाइन फ्लू का नाम सुनकर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के भी हाथ-पांव फूल गए। बीमार छात्र की जांच की गई, जिसमें वह डायरिया से पीड़ित मिला। जांच के बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि छात्र डायरिया से पीड़ित है, जिसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन