फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suspicious death of woman, accused of murder

महिला की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

Thu, 28 Oct 2021 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of woman, accused of murder
पूरनपुर। संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। महिला के भाई ने घर की बिक्री करने के विरोध में बहन की हत्या का आरोप अपने बहनोई और उसके दो साथियों पर लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव दुधियाखुर्द निवासी ओमवीर ने बताया कि उसके पिता दरबारी ने बहन इंद्रावती की शादी 18 साल पहले गांव नौगवां मुस्तकीन मोहम्मदपुर निवासी रामपाल से की थी। बहनोई के पास सात एकड़ जमीन थी। उन्होंने सब जमीन बेच दी थी। घर की बिक्री करने की योजना बना रहे थे। इसका उसकी बहन इंद्रावती विरोध करती थी। विवाद के चलते बहनोई एक साल से घर में नहीं रहते थे। इंद्रावती अपने तीन बच्चों 12 साल के विशाल, नौ साल की नैंसी, छह साल के विवेक के साथ घर में रहती थी। मंगलवार शाम को मोबाइल पर बहन से बात हुई थी। तब उन्होंने सब कुछ ठीक होने की जानकारी दी थी। बुधवार सुबह घर पहुंचे भांजे विशाल ने पिता राकेश और गांव के दो लोगों के साथ घर में घुसकर दरवाजे के अंदर से पड़े ताले तोड़ने की जानकारी दी। इस पर भांजे के साथ बुधवार सुबह करीब आठ बजे बहन के घर पहुंचा। तब उनका शव जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

बहनोई घर में नहीं थे। ओमवीर का आरोप है कि उसके बहनोई ने गांव के दो लोगों के साथ मिलकर बहन की हत्या कर दी। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे कोतवाल रामसेवक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। उन्होंने बताया कि इंद्रावती के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed