फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suspicious death of mill worker

संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लोर मिल के मजदूर की मौत

Wed, 17 Jun 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
suspicious death of mill worker
पीलीभीत। संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने के बाद फ्लोर मिल के मजदूर की बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव लेकर सुनगढ़ी थाना पहुंचे परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी, जबकि मिल के अधिकारी-कर्मचारी हादसा बता रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव के रहने वाले 42 वर्षीय मोहनलाल पुत्र डोरीलाल बीसलपुर रोड पर एक फ्लोर मिल में मजदूरी करते थे। सोमवार तड़के डेढ़ बजे मिल में काम करते वक्त मोहनलाल घायल हो गए। साथी मजदूरों ने घर जाकर परिवार वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिवार वाले मिल आ गए। उनका कहना है कि मजदूर के सिर में गुम चोट थी और नाक से खून बह रहा था। शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती न किए जाने पर वह उसे बरेली ले गए। वहां दिन भर चले इलाज के बाद शाम को मोहनलाल की मौत हो गई। परिवार वाले शव लेकर पीलीभीत आए और सीधे सुनगढ़ी थाना पहुंचे। भाई रामदास ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। मिल के अधिकारी-कर्मचारियों ने बताया कि काम करते वक्त गेहूं लदी बोरी सिर पर गिरने से चोट आई थी। हालांकि परिवार वालों को जवाब संतोषजनक नहीं लगा। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच करा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed