फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suspened

खकरा चौकी के बाहर दरोगा और राहगीर में मारपीट

Mon, 27 Apr 2020 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
suspened
पीलीभीत। हॉटस्पॉट में आवश्यक सेवाओं की पूर्ति करने वालों से अभद्रता करने पर दो सिपाहियों पर गाज गिर गई। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। अभी कुछ अन्य सिपाहियों पर भी कार्रवाई होगी। इन पर भी लोगों से अभद्रता का आरोप है।
विज्ञापन

सऊदी अरब से 20 मार्च को अमरिया के 35 लोगों का जत्था उमरा करके लौटा था। इसमें मां बेटे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इलाज के बाद रिपोर्ट निगेटिव दोनों आने के बाद घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। अमरिया को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इसी बीच आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में लगे कुछ लोगों से दो सिपाहियों पवन और अभिषेक ने अभद्रता कर दी थी। रविवार को दोनों सिपाही निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा दो अन्य सिपाहियों को भी निलंबित करने की कार्रवाई जल्द हो सकती है। इन सिपाहियों पर भी गंभीर आरोप हैं। एक सिपाही ट्रैफिक कार्यालय में तैनात है। वह ड्यूटी के समय नशे में धुत होकर लोगों को धमका रहा था।
विज्ञापन

खकरा चौकी के बाहर मारपीट के बाद दरोगा को हटाया
पीलीभीत। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए खकरा चौकी के बाहर बैरियर लगाकर पुलिस आने-जाने वालों की चेकिंग कर रही थी। दरोगा यशपाल सिंह सिपाहियों के साथ रविवार दोपहर ड्यूटी पर थे। इस बीच मोहल्ला खकरा का रहने वाला एक व्यक्ति आया। रोकने पर दरोगा से उसकी कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कराया। सूचना मिलने पर कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी भी मौके पर आ गए और मामला शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि युवक मानसिक मंदित है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। फिलहाल दरोगा को खकरा चौकी प्वाइंट से हटा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed