फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Survey will be completed in one year, digital map will be available

Pilibhit News: एक साल में पूरा होगा सर्वे, मिलेगा डिजिटल नक्शा

Wed, 19 Feb 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Survey will be completed in one year, digital map will be available
पूरनपुर नगर पालिका में डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडनालाइजेशन का शुभारंभ करते डीएम संजय कुमार
पूरनपुर। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मार्डनाइजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) का डीएम संजय कुमार और एडीएम ऋतु पुनिया ने बुकलेट का प्रदर्शनकर मंगलवार को शुभारंभ कराया। योजना के तहत हाई क्वालिटी ड्रोन कैमरों से कस्बे की वीडियो व फोटोग्राफी होगी। सर्वे पूरा होने के बाद कस्बा वासियों को संपत्ति का नक्शा कार्ड मिलेगा। इसमें संपत्ति की सारी जानकारी होगी। नक्शा कार्ड से बैंक लोन आदि सुविधाएं लोग ले सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम संजय सिंह ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के दो नगर निगम और आठ नगर पालिकाओं के साथ पूरनपुर नगर पालिका का योजना में चयन किया गया है। इसमें जमीनों की समस्याओं का समाधान होगा। लोगों को नक्शा कार्ड मिलेगा। जो जमीनों के मालिकाना हक का प्रमाणपत्र होगा।
विज्ञापन

सर्वे ऑफ इंडिया की टीम की ओर से हाई क्वालिटी के कैमरों से आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर नक्शा तैयार किया जाएगा। शुभारंभ समारोह में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, ऋतुराज पासवान, प्रफुल्ल मिश्रा, राम बहादुर गुप्ता, हर्ष प्रधान, प्रदीप सिंह मुखिया, संदीप खंडेलवाल, राजेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed