फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Support was received when ministers, ministers of state and legislators gathered in the election of MLC

एकतरफा जीत से भाजपाई उत्साहित, सपाई बोले- सत्ता की धमक दिखाकर हासिल किए हैं मत

Wed, 13 Apr 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Support was received when ministers, ministers of state and legislators gathered in the election of MLC
जगदेव सिंह जग्गा - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, विवेक वर्मा और बाबूराम वर्मा, विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त और पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने एक-एक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास किया। क्षेत्र पंचायत और नगर पंचायत स्तर तक जाकर मतदाता से सीधा संवाद किया। कहा, भाजपा विकास कराएगी। इसलिए अपना मत भाजपा को दीजिए। सत्ता के जिम्मेदार लोगों के यही प्रयास मतों में बदले और भाजपा एकतरफा जीत के लिए आगे बढ़ गई।
विज्ञापन

चुनाव नतीजे से भाजपा खेमा उत्साहित है। सपाई इसे सत्ता की जीत बता रहे हैं।
विधान परिषद के चुनाव का नतीजा आ गया। इसमें 3335 वोटों से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता ने जीत हासिल की। सपा प्रत्याशी पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू 265 मतों तक सिमट गए। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा खेमा उत्साहित दिखा तो सपा के जिला प्रवक्ता जियाउल इस्लाम ने कहा कि- यह जीत नहीं है। सत्ता की ताकत से मत हासिल करने का परिणाम है। अगर निष्पक्ष तरीके से मतदान करने दिया जाता तो परिणाम सपा के हक में होता।
विज्ञापन

वहीं सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा को इसका सबक मिलेगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष का कहना था कि पहले विधानसभा चुनाव में जनता ने सपा को खारिज किया अब ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों ने सपा को उसकी हकीकत का अहसास कराया है। आने वाले लोकसभा चुनाव तक भाजपा की विजय श्री से जुड़ा अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट--परिणाम उम्मीदों के अनुरूप रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के काम से जनता ही नहीं जनप्रतिनिधि भी खुश हैं। इसलिए व्यापक समर्थन मिला है। - संजीव प्रताप सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष

अगर सत्ताधारी दल ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग न किया होता तो सपा जीत सकती थी। अबकी बार सत्ता की ताकत के साथ धनबल का इस्तेमाल किया गया। चुनाव आचार संहिता का पालन कराने वाले भी चुप रहे। - जगदेव सिंह जग्गा, सपा के जिलाध्यक्ष
यह दिग्गज जुटे थे चुनाव प्रचार में
संजय सिंह गंगवार पहली अप्रैल से आठ अप्रैल तक जुटे रहे।
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने दो अप्रैल को जिले में कई बैठकें कीं।
विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त ने चार अप्रैल को कई बैठकें कीं।

ंजीव प्रताप सिंह

ंजीव प्रताप सिंह- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed