फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Supply of some areas was disrupted due to the cut, people were troubled

Pilibhit News: कटौती से बाधित रही कुछ इलाकों की आपूर्ति परेशान हुए लोग

Fri, 12 Sep 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Supply of some areas was disrupted due to the cut, people were troubled
पीलीभीत। शहर के कुछ इलाकों में कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची टीम ने वहां की आपूर्ति को चालू किया।
विज्ञापन

शहर में बिजली कटौती की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार स्थित चूने वाली गली में कुछ लोगों के यहां फेस की समस्या बनी। वहीं इसी गली में कुछ लोगों के यहां आपूर्ति नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने यहां की आपूर्ति को सही किया। इसके बाद यहां आपूर्ति दी जा सकी। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, राम बाटिका, राजीव कॉलोनी, मधुवन, बल्लभनगर, सुरभि काॅलोनी, तुलाराम, आवास विकास, साहूकारा, निरजनकुंज कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से आपूर्ति बाधित रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर छोटी दिक्कतें आई थी। जिन्हें टीम को मौके पर भेजकर सही करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed