{"_id":"68a21be5997b1c2647030ed5","slug":"supply-of-2500-consumers-remained-disrupted-for-more-than-7-hours-people-got-troubled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-142013-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सात घंटे से अधिक गुल रही ढाई हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सात घंटे से अधिक गुल रही ढाई हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति, परेशान हुए लोग
Sun, 17 Aug 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के ढाई हजार उपभोक्ताओं को सात घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। बिजली न मिलने से इन इलाकों में पानी का संकट भी गहरा गया। जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी हुई। इसके साथ ही नकटादाना फीडर के 33 केवीए पर आए तकनीकी फॉल्ट से 15 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।
शहर में बिजली फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। एक-दो दिन आपूर्ति सही से मिलने के हालात पुराने ढर्रे पर आ जाते हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को बिजली अफसरों के लापरवाही से एक बार फिर उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
रविवार को छतरी चौराहा फीडर पर रीवैंप योजना के तहत बंच केबल डाले जाने का काम किया गया। जिससे यहां की ढाई हजार उपभोक्ताओं को सुबह आठ से दोपहर करीब तीन बजे तक आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके साथ ही इन इलाकों में पानी की समस्या भी गहरा गई। लोगों के घरों में रखे पानी के टैंक खाली हो गए। वहीं इंन्वर्टर भी डाउन हो गए। वहीं पालिका की टंकी का पानी भी उन्हें नसीब नहीं हो सका। इसके साथ ही शहर के नकटादाना फीडर के 33 केवीए में तकनीकी फॉल्ट आने से यहां के 15 हजार उपभोक्ताओं को करीब एक घंटा आपूर्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी हुई। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, सुरभि कॉलोनी, राजाबाग, सिविल लाइंस साउथ, अवध नगर, मधुवन सहित कई इलाकों में कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि 33 केवीए में तकनीकी समस्या आई थी। जिसे सही करा दिया गया। वहीं रीवैंप योजना के चलते कुछ इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही।