{"_id":"64b6d5ee65648d6ef40947d8","slug":"supply-inspector-misbehaved-with-the-complainant-chased-him-away-from-the-office-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-1288-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूर्ति निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से की अभद्रता, कार्यालय से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूर्ति निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से की अभद्रता, कार्यालय से भगाया
Tue, 18 Jul 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पोर्टल पर राशन कार्ड अपडेट न होने की शिकायत करने आए युवक से बीसलपुर पूर्ति निरीक्षक ने जमकर अभद्रता की। उसे बेइज्जत कर दफ्तर से भगा दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बीसलपुर में कार्यरत पूर्ति निरीक्षक से कस्बे के ही मोहल्ला दुबे निवासी सनी जोशी मंगलवार को पोर्टल पर अपना राशनकार्ड अपडेट न होने की शिकायत करने गए थे। सनी ने पहले कार्यालय के एक कर्मचारी को अपनी समस्या बताई, लेकिन उसने पूर्ति इंस्पेक्टर के पास भेज दिया।
आरोप है कि सनी ने पूर्ति इंस्पेक्टर से पोर्टल पर राशनकार्ड अपडेट न होने के बारे में पूछा तो वह अभद्रता करने लगे। सनी ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना चाहा तो पूर्ति इंस्पेक्टर भड़क गए और सनी को बेइज्जत कर कार्यालय से निकलवा दिया। हालांकि किसी ओर से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में जब जिला आपूर्ति अधिकारी विकास कुमार से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।