फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sunshine and humid heat made life miserable, light rain in the afternoon

Pilibhit News: धूप और उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, दोपहर में हल्की बारिश

Fri, 11 Jul 2025 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Sunshine and humid heat made life miserable, light rain in the afternoon
पीलीभीत। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को गर्मी ने फिर लोगों को परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप खिली। दोपहर में हल्की बारिश ने उमस बढ़ा दी। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। देर शाम मौसम सामान्य होने पर लोगों ने राहत महसूस की। मौसम में बदलाव से शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

जुलाई की शुरुआत से ही मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी बादलों की आवाजाही तो कभी हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। दो दिन पूर्व से बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। शुक्रवार को मौसम फिर बदल गया। सुबह से ही तेज धूप खिली। इससे लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

दोपहर बाद शहर में हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री का उछाल आया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 तो न्यूनतम तापमान 24.1 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.3 तो न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed