फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suger mill

Pilibhit News: नोकेन में बीसलपुर और पूरनपुर चीनी मिल बंद

Wed, 25 Jan 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
suger mill
पूरनपुर। बारिश के चलते खेतों में रुकी गन्ना छिलाई के कारण पूरनपुर और बीसलपुर चीनी मिलें बुधवार सुबह आठ बजे नोकेन (गन्ने के अभाव) में बंद हो गई। पर्याप्त गन्ना एकत्र होने पर ही अब चीनी मिलों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पूरनपुर प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार रात से हो रही बारिश से किसान गन्ने की छिलाई नहीं करा पा रहे थे। कुछ खरीद केंद्रों पर जलभराव के चलते गन्ना चीनी मिल तक नहीं पहुंच पा रहा था। गन्ने के अभाव में चीनी मिल बुधवार सुबह आठ बजे बंद हो गई। चीनी मिल के बंद होते ही गन्ने की तौल भी बंद कर दी गई।
विज्ञापन

इससे चीनी मिल गेट पर गन्ना लेकर पहुंचे कुछ किसानों को काफी असुविधा हुई। भाकियू (अराजनीतिक) के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने किसानों को पर्याप्त गन्ना आपूर्ति पर्ची न मिलने पर चीनी मिल के नोकेन में बंद होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि किसान गन्ना आपूर्ति पर्चियों के लिए भटक रहे हैं। हजारों किसानों को एक भी गन्ना आपूर्ति पर्ची नहीं मिली है। मिल के अफसर बारिश की वजह से गन्ना न पहुंचने पर मिल को नोकेन में बंद होने का दावा कर रहे हैं। चीनी मिल जीएम रमाकांत वर्मा ने बताया कि बारिश से गन्ना छिलाई रुकने पर चीनी मिल को पर्याप्त गन्ना न मिलने पर मिल बंद हुई है। मिल को पर्याप्त गन्ना मिलने पर ही अब चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। गन्ना खत्म हो जाने के कारण किसान सहकारी चीनी मिल मंगलवार को रात एक बजे बंद हो गई। चीनी मिल के मुख्य गन्नाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि बुधवार को बड़ी मात्रा में इंडेंट जारी कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में माइक से प्रचार कराकर उन किसानों को अपना गन्ना मिल लाने को कह दिया गया है, जिनकी पर्चियां जारी हो गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह मिल को पर्याप्त मात्रा में गन्ना मिल जाएगा, उसके बाद मिल में पेराई चालू हो जाएगी। इस पेराई सत्र में मिल पहली बार नोकेन में बंद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed