{"_id":"582c99874f1c1bd53b8ff975","slug":"sugarcane-farmers-demonstrated-against-purchasing-center-allocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र आवंटन के विरोध में किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र आवंटन के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
कुर्रैया का दूसरा गन्ना क्रय केंद्र गुलरिया चीनी मिल से हटाकर पूरनपुर चीनी मिल को आवंटित कर दिए जाने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूरनपुर चीनी मिल को गन्ना सप्लाई न करने की चेतावनी दी। किसानों ने इसको लेकर गन्ना आयुक्त को पत्र भी भेजा है।
कुर्रैया में दो गन्ना क्रय केंद्र स्वीकृत हैं। कुर्रैया द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र पलिया चीनी मिल को जबकि कुर्रैया प्रथम गन्ना क्रय केंद्र पिछले कई सालों से गुलरिया चीनी मिल को आवंटित था। कुर्रैया द्वितीय और प्रथम दोनों क्रय केंद्र इस बार पूरनपुर चीनी मिल को आवंटित कर दिए गए। इससे क्षेत्र के किसानों में रोष है। मंगलवार को कुर्रैया द्वितीय क्रय केंद्र पूरनपुर को आवंटित करने के विरोध में गन्ना किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना की होली जलाई थी। बुधवार को दूसरे दिन गन्ना क्रय केंद्र प्रथम भी पूरनपुर चीनी मिल को आवंटित होने के विरोध में गन्ना क्रय केंद्र पर एकत्र हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि गुलरिया चीनी मिल तीन चार सालों से क्षेत्र का गन्ना खरीद कर रही थी। तब भुगतान, गन्ना ढुलान आदि की व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट था। अब उक्त क्रय केंद्र पूरनपुर चीनी मिल को आवंटित किया गया है। इससे किसान खुश नहीं है। किसान किसी कीमत पर क्षेत्र का गन्ना पूरनपुर मिल को सप्लाई नहीं होने देंगे। प्रदर्शनकारियों ने इसको लेकर गन्ना आयुक्त को पत्र भी भेजा। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश प्रसाद, बालकराम, संजय कुमार, दीनदयाल, हीरालाल, रोशन लाल, रामरतन, कंधई, रामकुमार आदि थे।