फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugarcane Development Council will be in Barkheda

बरखेड़ा में बनेगी गन्ना विकास परिषद

Fri, 30 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 30 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane Development Council will be in Barkheda
बरखेड़ा में बनेगी गन्ना विकास परिषद
 सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक मंडल की बैठक में बरखेड़ा में गन्ना विकास परिषद कार्यालय बनवाने समेत गन्ना किसानों के हितों से संबंधित छह महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। समिति सभागार में हुई बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। बैठक में बरखेड़ा में गन्ना विकास परिषद कार्यालय बनवाने, समिति से जुड़ी सभी चीनी मिलों के अधिकारियों से मिलकर गन्ना मूल्य भुगतान की गति तेज कराने, बसंत कालीन बुआई के लिए सभी इच्छुक किसानों को विभाग की पौधशालाओं से गन्ने का बीज उपलब्ध कराने, सभी क्रय केंद्रों की नियमित चेकिंग किए जाने और क्रय केंद्रों पर गन्ने की समानुपातिक तौल कराने आदि का प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में अक्तूबर-नबंबर के मासिक खर्चों को पास किया गया। बैठक  की अध्यक्षता संचालक मंडल अध्यक्ष सुरेंद्रपाल यादव ने और संचालन सचिव जितेंद्र कुमार ने किया। बैठक में एससीडीआई धर्मेंद्र प्रसाद दुबे, बीसलपुर चीनी मिल के सीसीओ सेवकराम सिंह, समिति उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, रामप्रकाश मिश्रा, रामबाबू पटेल, सुनीता शर्मा, अशोक कुमार, सतीश कुमार, शशि बाला, महिपाल,  बिहारीलाल, रामदास और राजेश कुमार मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed