{"_id":"64d7c633a3b859bf490e1aa7","slug":"sugarcane-development-committee-secretary-summoned-in-sdm-court-on-august-21-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2588-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना विकास समिति सचिव 21 अगस्त को एसडीएम कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना विकास समिति सचिव 21 अगस्त को एसडीएम कोर्ट में तलब
Sat, 12 Aug 2023 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। किसानों का गन्ना मूल्य जब्त करने के मामले की सुनवाई के लिए एसडीएम ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव समेत सभी पक्षकारों को 21 अगस्त को कोर्ट में तलब किया है। सभी को अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है।
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि करीब दो साल पहले तत्कालीन जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा के निर्देश पर दो दर्जन से अधिक लोगों का गन्ना मूल्य उनके गन्ना माफिया होने के शक में जब्त कर तहसील कार्यालय के नजारत अनुभाग में जमा करा दिया गया था। इनमें से कुछ लोगों ने खुद को गन्ना किसान बताते हुए एक माह पूर्व एसडीएम न्यायालय में जब्त धनराशि लौटाने का वाद दायर किया।
इस पर एसडीएम सचिन राजपूत ने सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तारीख नियत की है। उन्होंने किसानों और गन्ना समिति के सचिव को 21 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि एसडीएम का आदेश मिल गया है। वह 21 अगस्त को न्यायालय में अपना पक्ष पेश करेंगे।