{"_id":"669a533ac1a85a9b870bf00b","slug":"sugarcane-betting-demonstration-campaign-will-start-from-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119675-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आज से शुरू होगा गन्ना सट्टा प्रदर्शन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आज से शुरू होगा गन्ना सट्टा प्रदर्शन अभियान
विज्ञापन
बीसलपुर। गन्ना समिति क्षेत्र मे 20 जुलाई से गांव-गांव गन्ना सट्टा प्रदर्शन अभियान शुरू किया जाएगा।
एससीडीआई मनोज साहू ने बताया कि इस अभियान के लिए 50 टीमें लगाई गई हैं। अभियान चलाए जाने के संबंध में टीमों के कर्मचारियों को शुक्रवार को प्रशिक्षण दे दिया जाएगा। अभियान संचालन के दौरान गन्ना सट्टे के संबंध में मिलने वाली शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
कोई दिक्कत आने पर किसान एससीडीआई, चीनी मिलों के गन्ना अनुभाग के अधिकारियों और सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को फोन पर बता सकते हैं। उनकी गन्ना सट्टे संबंधी समस्याओं का निस्तारण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
डीसीओ की ओर से अधिकृत अधिकारी अभियान का निरीक्षण भी करेंगे। अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। काम खत्म होने तक अभियान जारी रहेगा। अभियान सफल बनाने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद