{"_id":"c50fc6b7d6b64bee1ac80ab8b2dd83b9","slug":"sugar-mill-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच चीनी मिलों पर रिपोर्ट के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच चीनी मिलों पर रिपोर्ट के आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि गन्ने की तौल में घटतौली किए जाने की शिकायतें मिलने पर 15 जनवरी को उन्होंने 44 जिला स्तरीय अधिकारियों से जिले के 144 गन्ना क्रय केंद्रों पर जांच-पड़ताल कराई थी। जांच में सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के क्रय केंद्र नगीपुर अखौला-अ पर चार फीसदी, डालमियां चीनी मिल निगोही (शाहजहांपुर) के क्रय केंद्र नगीपुर अखौला-ब पर आठ फीसदी, इसी मिल के रढैता-अ क्रय केंद्र पर दो फीसदी, सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के क्रय केंद्र नजीरगंज-अ पर 2.45 फीसदी, एलएच शुगर मिल के क्रय केंद्र चांदडांडी पर 8.29 फीसदी, इसी मिल के चित्तरपुर क्रय केंद्र पर 3.51 फीसदी तथा शाहगढ़-अ पर 5.46 फीसदी और बजाज हिंदुस्तान मकसूदापुर के पसगवां क्रय केंद्र पर 0.02 फीसदी घटतौली पकड़ी गई थी।
डीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मिलों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मिलों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।