{"_id":"27ddc8ca7d1f6c3bab858239bb923295","slug":"sugar-mill-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में दोेबारा शुरू हुई ओवरवेटिंग की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में दोेबारा शुरू हुई ओवरवेटिंग की जांच
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 दिसंबर को चीनी मिल में बोरों में अधिक चीनी भरे होने का मामला पकड़ा गया था। किसानों के हंगामा करने पर एसडीएम और डीसीओ ने जांच की तो 14 बोरों में 15 किलोग्राम तक चीनी अधिक भरी मिली। दोनों अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। इसके बाद फेडरेशन से आई टीम ने भी जांच की। उधर, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी व विधायक पीतमराम ने सहकारी चीनी मिल संघ व मुख्यमंत्री से शिकायत कर गड़बड़ियों का आरोप लगाया था और जांच की मांग की थी। शनिवार को फेडरेशन से वित्त प्रबंधक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम चीनी मिल पहुंची और जांच की। जांच में टीम सदस्यों ने विधायक, किसानों, चीनी मिल के अफसरों और कर्मचारियों के अलग-अलग बयान लिए। जांच के बाद टीम रविवार अपरान्ह को फेडरेशन लौट गई। टीम में जीएम अनिल सिंघल, सुरेश राठौर शामिल थे। जांच के बावत पूछे जाने पर जीएम अनिल सिंघल ने बताया कि वह अपनी जांच रिपोर्ट एमडी को सौंपेंगे।
विज्ञापन