{"_id":"5de3ff1c8ebc3e550265aada","slug":"sugar-cane-pilibhit-news-bly38632016","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली से गुस्साए किसानों का हंगामा, बंद कराई तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली से गुस्साए किसानों का हंगामा, बंद कराई तौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। शाहबाजपुर गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली से गुस्साए किसानों ने हंगामा कर दिया। तौल बंद कराकर घटतौली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मंग की गई। यह भी चेतावनी दी कि अगर घटतौली बंद नहीं हुई तो वह गन्ना तौल नहीं कराएंगे। किसानों के प्रदर्शन को लेकर पूरे दिन तौल बाधित रही।
शहबाजपुर गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली की आशंका किसानों को है। रविवार को गन्ना पहले से तुलवाकर किसान क्रय केंद्र पर पहुंच गए। यहां चार क्विंटल की घटतौली होने का आरोप लगाया। इसको लेकर किसान एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित किसानों ने गन्ना की तौल बंद करा दी। उनका कहना था कि चार क्विंटल की घटतौली हो रही है। एक क्विंटल प्रति ट्रॉली गन्ना सूखा बताकर मांगा जा रहा है। ऐसे में किसान को प्रति ट्रॉली पांच क्विंटल गन्ने का नुकसान हो रहा है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने घटतौली पर अंकुश लगने के बाद गन्ना की तौल कराने की बात कही और चले गए। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने लखनऊ आए हैं। सहकारी गन्ना समिति सचिव टीएन त्रिपाठी ने बताया कि घटतौली की कोई सूचना नहीं मिली है। सोमवार को क्रय केंद्र पहुंचकर जांच करवाई जाएगी। घटतौली का आरोप लगाने वालों में गुरजीत सिंह, संदीप सिंह, अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, जसवीर सिंह, जसवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि किसान हैं।