फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sub Bilsnda Judwane demand from Pilibhit

बिलसंडा उपकेंद्र को पीलीभीत से जुड़वाने की मांग

Mon, 26 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 26 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
कस्बा बिलसंडा के उपभोक्ताओं ने भाजपा विधायक की मौजूदगी में एसडीओ को ज्ञापन देकर बिलसंडा बिजली उपकेंद्र को पूरनपुर अधिशासी अभियंता के क्षेत्राधिकार से हटवाकर पीलीभीत अधिशासी अभियंता के क्षेत्राधिकार से जुड़वाने की मांग की है। बिजली विभाग ने करीब तीन माह पूर्व बिलसंडा, दियोरिया और करेली बिजली उपकेंद्रों को पीलीभीत अधिशासी अभियंता के क्षेत्राधिकार से हटाकर पूरनपुर से जोड़ दिया था। इससे बिलसंडा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दिक्कत होने लगी थी। उपभोक्ताओं को विभाग से संबंधित छोटे-छोटे कामों के लिए पूरनपुर जाना पड़ता था। अपनी इसी दिक्कत का हवाला देते हुए बिलसंडा क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने रविवार की शाम भाजपा विधायक रामसरन वर्मा की मौजूदगी में एसडीओ आनंद बाबू को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बिलसंडा क्षेत्र को पूरनपुर से काटकर पीलीभीत से जुड़वाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में मनोज, मोनू, पुनीत, इब्रेअली, मोसीन, राहुल, रमादीन, गंगाराम, अयूब, वसीम, मुकेश, राजीव, राकेश, संजीव, सत्यपाल, शिवजी, रामदास, हसमुद्दीन, हरीओम, ओमप्रकाश, उमेश, अमित, कुलविंदर, हरीश, इमरान, श्यामसिंह, सुनील, विमल और हिमांशू समेत तमाम उपभोक्ता शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed