फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Study of aquatic biodiversity is a better step: Sanjay

जलीय जैव विविधता का अध्ययन एक बेहतर कदम : संजय

Mon, 04 Nov 2024 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Study of aquatic biodiversity is a better step: Sanjay
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में छह दिवसीय प्र​शिक्षण में मौजूद अ​धिकारी    स्रोत : विभाग
पीलीभीत। जलीय जैव विविधता का अध्ययन पीलीभीत टाइगर रिजर्व को देश के प्रमुख केंद्र बिंदु में शामिल करेगी। इससे जलीय जीवों के संरक्षण और संवर्धन को बल मिलेगा। यह बात सोमवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व मुख्यालय पर शुरू हुए स्कूल इन एक्वेटिक वाइल्डलाइफ बायोलॉजी एंड कंजर्वेशन का शुभारंभ करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव संजय श्रीवास्तव ने कही।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में छह दिवसीय इस कार्यक्रम में जम्मू समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए छात्र एवं शोधार्थी शामिल हुए और जलीय जैव विविधता का अध्ययन किया। कार्यक्रम में टर्टल सर्वाइवल एलायंस के प्रमुख शैलेंद्र सिंह ने ऑनलाइन प्रेजेंटेशन के माध्यम से पीलीभीत टाइगर रिजर्व की जलीय जैव विविधता की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को गहनता से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह, डीएफओ मनीष सिंह, सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार ने भी अपनी विचार रखे। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व एवं टर्टल सर्वाइवल एलायंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस छह दिवसीय कार्यक्रम में चयनित होनहारों एवं शोधार्थियों के लिए एक विशेष कोर्स तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्यजीव से संबंधित जानकारी रखने वाले होनहार एवं शोधार्थी विशेषज्ञों को इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि नेपाल से पांच, जबलपुर, गोंडा, कानपुर, पश्चिम बंगाल से आए होनहार इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed