{"_id":"65be98cb6075d545a60afab4","slug":"students-will-participate-in-state-level-sports-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-111540-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राज्य स्तरीय खेलकूद में हिस्सा लेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राज्य स्तरीय खेलकूद में हिस्सा लेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 15 फरवरी से लखनऊ में होंगी। इसे लेकर शिक्षा निदेशक ने बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है।
मंडल स्तर पर विभिन्न खेलों में दबदबा कायम करने के बाद पीलीभीत के खिलाड़ियों को अब राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिला है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 से 17 फरवरी तक लखनऊ में होगी। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि मंडल स्तर पर स्थान पाने वाले छात्रों का पूरा विवरण तैयार कर आठ फरवरी को उपलब्ध कराया जाए। छात्रों का फोटो भी भेजा जाए।
कहा गया है कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र एक दिन पहले ही लखनऊ पहुंच जाएं। प्राथमिक स्तर के प्रतिभागियों की आयु छह से 11 वर्ष और पूर्व माध्यमिक स्तर के लिए 11 से 14 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। बता दें कि कुछ माह पहले जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद जिले के कई बच्चों ने मंडल स्तर पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।