{"_id":"6883c9a7feb20e821a05afb4","slug":"students-found-without-uniform-during-inspection-warning-to-the-headmaster-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-140462-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निरीक्षण में बिना यूनीफार्म मिले बच्चे, प्रधानाध्यापक को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निरीक्षण में बिना यूनीफार्म मिले बच्चे, प्रधानाध्यापक को चेतावनी
विज्ञापन
पीलीभीत। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को जिले के दो ब्लॉकों के तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूल में बिना यूनीफार्म बच्चों के मिलने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी।
बीएसए ने ललौरीखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय खमरिया पुल और ब्लॉक बीसलपुर के कंपोजिट विद्यालय चुर्रासकतपुर, कंपोजिट विद्यालय अभयपुर, प्राथमिक विद्यालय जल्लापुर व प्राथमिक विद्यालय ढुकसी का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय जल्लापुर में कोई भी छात्र यूनीफार्म में नहीं मिला। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को चेतावनी जारी की।
कंपोजिट विद्यालय अभयपुर में छात्र संख्या कम मिलने पर अध्यापकों से नाराजगी जताते हुए उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्यालय में प्राप्त कंपोजिट ग्रांट से रंगाई-पुताई तथा लघु मरम्मत करने के लिए प्रधान अध्यापक को निर्देश दिए। जिन प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर नहीं है, वहां के प्रधानाध्यापक को फर्नीचर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बीएसए ने रोजाना प्रार्थना सभा के बाद पीटी कराने को कहा। साथ ही छात्रों को प्रतिदिन अंग्रेजी भाषा में अपना परिचय देने के लिए जागरूक करने को कहा। सप्ताह में दो बार हिंदी समाचार पत्र छात्रों को उपलब्ध कराए जाएं। विद्यालय में छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए विद्यालय समय से पहले या विद्यालय समय के बाद ग्राम भ्रमण करने के निर्देश दिए।