फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students aware of voting

विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक

Sat, 15 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 15 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students aware of voting
विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
जेएमबी इंस्टीट्यूट में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं वोटर आईडी कैंप में तमाम विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट में शनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम अजयकांत सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य केवल स्वयं शपथ न लेकर अपने आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक  करना है। कहा कि अब मतदाता बनना बेहद आसान है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले व्यक्ति निर्वाचन आयोग का फार्म छह भरकर मतदाता पहचान पत्र बनवा सकता है। उन्होंने निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम को स्कूल कॉलेज में चलाकर युवा पीढ़ी को अवगत कराने की अपील की। इस मौके पर प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर एनएम सक्सेना, सुनील गंगवार, डॉ. ज्योति, जेएन शर्मा, शुभी अग्रवाल, वर्षा शर्मा, कनक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed