फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student tuition is being read Fell on power cords, injured

ट्यूशन पढने जा रहे छात्र  पर गिरा विद्युत तार, घायल

Wed, 17 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Wed, 17 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Student tuition is being read Fell on power cords, injured
बिजली - फोटो : बिजली
आसपास के लोगों ने कराया निजी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के नई बस्ती चौराहा पर हुआ हादसा 

साइकिल से ट्यूशन पढने जा रहे छात्र पर बिजली विभाग का जर्जर तार टूटकर गिर गया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विभाग को फोन कर क्षतिग्रस्त तार की सप्लाई बंद कराई गई। हादसे के बाद जमा लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर जमकर नाराजगी जाहिर की।

शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह के निवासी अधिवक्ता आशीष जैसवार का 14 वर्षीय पुत्र हर्षराज लिटिल एंजिल्स स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। बुधवार शाम को छात्र अपनी साइकिल से कोचिंग जाने के लिए निकला। नई बस्ती चौराहा के पास पहुंचते ही अचानक उस पर बिजली का जर्जर तार टूटर गिर गया। करंट का झटका लगते ही वह साइकिल से उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरा। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार और राहगीर जमा हो गए। छात्र को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना बिजली विभाग के अफसरों को देकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। कुछ ही देर में छात्र के परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद लोगों ने हादसे के पीछे बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। घटना के बाद क्षतिग्रस्त तार में उलझी छात्र की साइकिल देख मौके पर भीड़ लगी रही। सभी हादसे को लेकर बिजली विभाग पर तंज कसने में जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed