फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student Struck in the Eye with a Pen During School Altercation; Condition Critical

Pilibhit News: स्कूल में झगड़े के दौरान छात्र की आंख में मारा पेन, हालत गंभीर

Mon, 23 Mar 2026 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Student Struck in the Eye with a Pen During School Altercation; Condition Critical
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी के ग्राम बरहा के कंपोजिट विद्यालय में छात्रों के बीच हुए विवाद के दौरान एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे छात्र की आंख में सहपाठी ने पेन घुसा दिया। इससे उसकी एक आंख की रोशनी प्रभावित हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बरहा निवासी कुसुम देवी पत्नी छेदालाल ने थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका पुत्र कमल कक्षा सात का छात्र है। वह 16 मार्च को रोजाना की तरह स्कूल में पढ़ने गया था। स्कूल में गांव के ही दो छात्र अखिलेश और डेविड के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। कमल ने दोनों के बीच झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस पर डेविड ने गुस्से में आकर उसके पुत्र की दाहिनी आंख में पेन घुसा दिया। इससे कमल की आंख में गंभीर चोट आ गई। उसे दिखाई देना बंद हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed