{"_id":"e2758a1f6a28eedc7dd32514725e687e","slug":"student-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर के छात्र ने दिल्ली में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर के छात्र ने दिल्ली में लहराया परचम
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 25 अप्रैल को राष्ट्रीय बाल भवन, दिल्ली में विज्ञान प्रसार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में मलेरिया एक चुनौती एवं निवारण के उपाय विषय पर राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें देश के कई स्कूलों के 51 छात्रों में शामिल उनके विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र प्रांजल को भी उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न विद्यालयों के आठ हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। उत्कृष्ट स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को आयोजन समिति के प्रोफेसर यशपाल, डॉ. सरला बाला चंदन, डॉ. आर गोपीचंद्रन और निमिष कपूर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। प्रांजल सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक मोहल्ला पटेल नगर निवासी गिरीश चंद्र का पुत्र है।
विज्ञापन