फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   student goli

छात्र को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल

Fri, 05 Jul 2019 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
student goli
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रंपुरा नगरिया में एक छात्र को गुरुवार को गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर न मिल पाने के कारण पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रंपुरा नगरिया निवासी प्रेमपाल बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। उसकी गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। गुरुवार को प्रेमपाल बाइक से बीसलपुर आ रहा था। रास्ते में गन्ने के खेत में छिपे गांव के ही तीन लोगों ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसकी कमर में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर गोली मारने के बाद खेतों में होते हुए भाग गए। फायर की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच घरवाले भी पहुंच गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed