{"_id":"64c40fa043186bacc0008e24","slug":"strong-security-cover-planned-on-indo-nepal-border-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1827-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर मजबूत सुरक्षा कवच की बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर मजबूत सुरक्षा कवच की बनाई योजना
Sat, 29 Jul 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ ही अवैध गतिविधियां रोकने के लिए पुलिस गंभीर है। मंडलायुक्त की बैठक के बाद माधोटांडा थाना पुलिस ने सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने के साथ ही सीमा पर चौकसी बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की है।
जनपद की सीमा नेपाल से लगी हुई है। खुली सीमा होने के साथ ही जंगल का इलाका भी पड़ता है। सीमा सुरक्षा के लिए सशस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी) तैनात है, इसके बावजूद सीमा पर अवैध गतिविधियांं होती रहती हैं। पूर्व में तस्करी की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। भारत नेपाल सीमा के अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 17 से माधोटांडा थाने की सीमा लगती है। मंडलायुक्त ने बैठक लेकर सीमा सुरक्षा को बेहतर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने की योजना तैयार की है।
इसके लिए सीमा की स्थिति से रूबरू होने के लिए ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय कर सहयोग लिया जाएगा। अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सीमा चौकी पुलिस के साथ थाना पुलिस की सक्रियता भी बढ़ाई जाएगी। बीहड़ इलाके का सहारा लेकर घाटों के रास्ते आने जाने वालो पर भी नजर रखी जाएगी। एसओ अचल कुमार ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा को बेहतर करने के लिए ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया जाएगा। माह में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। दोनों सीमाओं की पुलिस फोर्स के साथ संयुक्त गश्त भी बढ़ाई जाएगी।