{"_id":"69e537d97b6a94356001009c","slug":"strictness-will-increase-on-recovery-in-the-name-of-curriculum-and-uniform-in-recognized-schools-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-157722-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मान्यता प्राप्त स्कूलों में पाठ्यक्रम और यूनिफाॅर्म के नाम पर वसूली पर बढ़ेगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मान्यता प्राप्त स्कूलों में पाठ्यक्रम और यूनिफाॅर्म के नाम पर वसूली पर बढ़ेगी सख्ती
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा पाठ्यक्रम और यूनिफॉर्म के नाम पर की जा रही मनमानी पर अब सख्ती की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए ऐसे मामलों पर तत्काल रोक लगाने और निगरानी बढ़ाने को कहा है।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि जनपद के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पाठ्यक्रम एवं यूनिफॉर्म के वितरण को लेकर शिकायतें लगातार मिल रही हैं। आरोप है कि कुछ विद्यालय किसी विशेष संस्थान से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों से प्रमाण पत्र प्राप्त करें कि वे किसी भी अभिभावक पर किसी विशेष दुकान या संस्थान से खरीदारी का दबाव नहीं बना रहे हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालय मनमाने ढंग से फीस या अन्य शुल्क में वृद्धि न करें।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय के खिलाफ इस प्रकार की शिकायत मिलती है तो संबंधित विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी भी जिम्मेदार माने जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित निगरानी करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि पत्र पर प्रभावी अमल के निर्देश दिए गए हैं। संवाद